बाइक की टक्कर में युवक की मौत
बाइक की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान रविवार रात हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 07:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : बाइक की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान रविवार रात हो गई। विदित हो कि 12 मार्च को दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई थी। टक्कर में जसप्रीत पुत्र सर्वण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की सहायता से कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहा डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था। जहा रविवार रात अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। एएसआइ पूर्ण चंद ने बताया कि मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव को वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले खविन्द्र सिंह लक्खा सिंह मामला दर्ज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें