नशे की गोलियों सहित युवक काबू
थाना सिटी पुलिस ने नशे की गोलियों सहित युवक को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 01:32 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 01:32 AM (IST)
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : थाना सिटी पुलिस ने नशे की गोलियों सहित युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान परमिंदर सिंह वासी गांव पलाही फगवाड़ा के रुप में हुई है। एएसआइ बूटा राम ने बताया कि वह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। चाहल नगर टी प्वाइंट पर सामने से आ रहे युवक को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 42 नशीली गोलियां बरामद हुई। थाना सिटी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें