भारत बंद के चलते बैंकों में बंद रहा कामकाज
बुधवार को देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने बुधवार को देश व्यापी बंद को सफल बनाने में भाग लिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 01:46 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 06:04 AM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने बुधवार को देश व्यापी बंद को सफल बनाने में भाग लिया। भारत बंद की काल का असर फगवाड़ा में भी देखने को मिला। शहर के सभी सरकारी बैंकों में कामकाज ठप ही रहा। पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के जोनल सचिव नरिदर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियां जन विरोधी है कर्मचारियों के हक में नही है। केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार ने कर्मचारी के अधिकारों की अनदेखी की तो भविष्य में भी यूनियनों की तरफ से प्रदर्शन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें