जीडीआर कॉन्वेंट स्कूल में मनाया महिला हिंसा उन्मूलन दिवस
जीडीआर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रावलपिंडी में अंतराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : जीडीआर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रावलपिंडी में अंतराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की रूप रेखा डैफोडिल हाउस के सदस्य अंजू ने तैयार की। नौवीं की छात्रा साहिलप्रीत और हरमीत ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस 24 नवंबर को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकना है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने महिलाओं के अधिकारों हेतु ही फॉर शी नामक वैश्विक अभियान शुरू किया है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को खत्म करना है। प्रिंसिपल माधवी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की वेबसाइट के अनुसार 70 प्रतिशत महिलाएं अपने संपूर्ण जीवन काल में कभी न कभी हिंसा का शिकार जरूर होती है। इस दिवस के तहत हम महिलाओं को जागरूक कर सकते हैं ताकि भविष्य में वह अपने प्रति हो रही हिंसा को समाप्त करने में आवाज उठाए।