अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक घायल
संवाद सहयोगी, कपूरथला: थाना सिटी क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 06:38 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 06:38 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला: थाना सिटी क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया। गांव शेखूपुर के रहने वाले संजू कुमार पुत्र ज्ञान चंद के परिजनों ने बताया कि संजू कुमार अपने काम से घर वापस आ रहा था। जब वह आटो से निकल कर पैदल घर तरफ जाने लगा तो अज्ञान वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से 108 एबुलेंस से उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल मे दाखिल किया गया। डॉक्टर ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है ओर इलाज जारी है। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें