यूनियन कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ निकाली गेट रैली
जागरण संवाददाता कपूरथला पंजाब सिविल सर्विसेज मिनिस्ट्रियल यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक मोगा में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान मेघ सिंह सिद्धू ने की। बैठक के दौरान फैसला किया गया कि पंजाब सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों से जो भी वायदे किए थे अब उनसे भाग रही है जिससे कर्मचारियों में रोष पाया जा रहा है। इसी
जासं, कपूरथला : पंजाब सिविल सर्विसेज मिनिस्ट्रियल यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक मोगा में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान मेघ सिंह सिद्धू ने की। पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों से किए वादे पूरे न होने से नाराज कपूरथला जिला के समूह कर्मचारियों ने गेट रैली भी की है, जिसमें पवार यूनियन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह रैली जिला प्रधान सतबीर सिंह के नेतृत्व में की गई।
इस मौके पर पटवार यूनियन के जिला प्रधान नरिंदर कुमार, जिला प्रधान डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन नरिंदर सिंह चीमा, महासचिव रजवान खान, मनमोहन कुमार, अमिता, सुरजीत कौर, दलजीत कौर, विक्रम, श्वेता भक्त, अविनाश कौर, सरिता बहल आदि कर्मचारी उपस्थित थे। रैली में कहा गया कि पीएसएमयू और सांझा मोर्चा की ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा उसे कपूरथला में भी लागू किया जाएगा।
बॉक्स
यह हैं कर्मचारियों की मांगें
महंगाई भत्ते की पिछली तीन किश्तों समेत महंगाई भत्तों का बकाया दिया जाए, छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करना, 2014 के बाद भर्ती कर्मचारियों की पुरानी स्कीम बहाल करना, प्रोवेशन समय को क्वालीफाइंग सर्विस माना जाए, बराबर काम और बराबर वेतन का सिद्धांत लागू करना, 200 रुपये विकास टैक्स वापस लेना, कैशलैस हेल्थ स्कीम लागू करना, कच्चे आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करना के अलावा अन्य मांगे थी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप