दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने के मामले में दो नामजद
विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने गर्भवती होने पर युवती का जबरन गर्भपात करवाने व अश्लील वीडियो बना कर ब्लेकमेल करने के आरोप में थाना सतनामपुरा पुलिस ने युवकव महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर युवती का जबरन गर्भपात करवाने व अश्लील वीडियो बना कर ब्लेकमेल करने के आरोप में थाना सतनामपुरा पुलिस ने युवकव महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान वरिदर सिंह व हरदीप कौर वासी गांव सरहाल बहराम हाल वासी गांव मेहटां के रुप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायत में युवती ने आरोप लगाया वरिदर सिंह नामक व्यक्ति उसे विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर जबरन उसका गर्भपात करवाया। आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई व फिर वह उसे ब्लेकमेल करने लगा। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।