विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और व्हील चेयर दिए

By JagranEdited By:
Published: Sun, 28 Nov 2021 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 11:08 PM (IST)

केएल चांद वेलफेयर ट्रस्ट के पंजाब यूनिट की तरफ से रविवार को फगवाड़ा में समारोह करवाया गया।

दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और व्हील चेयर दिए
दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और व्हील चेयर दिए

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केएल चांद वेलफेयर ट्रस्ट के पंजाब यूनिट की तरफ से रविवार को फगवाड़ा के फ्रेंड्स कालोनी स्थित दफ्तर में संक्षिप्त समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन जरूरतमंद लोगों को ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एनआरआइ हरभजन सिंह (यूके) शामिल हुए। इसके अलावा समारोह में ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोतरा और समाज सेवक मोहन लाल तनेजा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। हरभजन सिंह ने ट्रस्ट की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास की सराहना की तथा ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगों की सेवा में समर्पित होकर की जा रही सेवा से प्रसन्न होकर आर्थिक सहायता राशि भी भेंट की। ट्रस्ट के प्रदेश कोआर्डिनेटर रजिन्दर कुमार बंटी ने बताया कि पिछले सात साल से ट्रस्ट केएल चांद के संरक्षण में देश विदेश के सैंकड़ों दिव्यांगों और जरूरतमंदों की की हर संभव मदद कर रहा है। इसमें एनआरआइ भाईयों का अहम सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि आगे भी इस सेवा को जारी रखा जाएगा। उन्होंने शहरवासियों को ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे समाजसेवा के कार्यो में सहयोग करने की अपील भी की। इस अवसर एसके अग्रवाल, ट्रस्ट के सीनियर वाइस प्रधान शिगारा राम, ट्रस्ट सचिव जसविन्द्र सिंह ठेकेदार अकालगढ़, गुरनाम पाल प्रधान श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब अकालगढ़, आशा रानी कैशियर, केल्विन चुंबर, सूरज, चेतन बाहड़ मजारा, चंदन चक्क मंडेर के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।