शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए
सुल्तानपुर लोधी में समाज सेवी संगठनों ने शहीद ऊधम सिंह का जन्मदिवस मनाया।
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : शहीद ऊधम सिंह का जन्मदिवस शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट, साहित्य सभा, बार एसोसिएशन और प्रेस क्लब की ओर से शहीद ऊधम सिंह चौंक सुल्तानपुर लोधी में मनाया गया। इस दौरान शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन प्रोफेसर चरण सिंह और विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि हमें शहीदों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
मिल्कफेड पंजाब के चेयरमैन कैप्टन हरमिदर सिंह और अन्य वक्ताओं ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह हमारे के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सुल्तानपुर लोधी के पूर्व उप चेयरमैन गुरजंट सिंह संधू, एडवोकेट केहर सिंह, एडवोकेट राजिद्र सिंह राणा, एडवोकेट शिगारा सिंह, साहित्य सभा के प्रधान डा. स्वर्ण सिंह, चरण सिंह हैबतपुर, बलबीर सिंह जैनपुर, बाबा जीत सिंह, जिला परिषद सदस्य नरिद्र सिंह जैनपुर, कांग्रेसी नेता जगजीत सिंह चांदी, इंद्रजीत सिंह लिफ्टर, तेजिद्र सिंह मट्टा, नवतेज सिंह टिब्बा, गुरदियाल सिंह, कुलविदर सिंह, अमरजीत सिंह खिडा, बीबी भजन कौर डोगरांवाल, बीबी बलजीत कौर, सर्बजोत सिंह थिद, तेजिद्र सिंह धंजू आदि उपस्थित थे।
बार एसोसिएशन ने किए शहीद ऊधम सिंह को किया नमन
शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर एडीशनल जज सीनियर डिवीजन महेश कुमार ने भी श्रद्धा के पुष्प भेंट किए। इस मौके उनके साथ बार एसोसिएशन के प्रधान सतनाम सिंह मोमी एडवोकेट, तरुण कंबोज एडवोकेट, गुरमीत सिंह ढिल्लों एडवोकेट, जसपाल सिंह धंजू एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
शिअद नेताओं ने शहीद ऊधम सिंह को किया याद
शिरोमणि कमेटी की ओर से जत्थेदार जरनैल सिंह डोगरांवाल, पूर्व सदस्य बीबी भजन कौर डोगरांवाल, गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के एडीशनल मैनेजर सर्बजीत सिंह धूंदा, हेड ग्रंथी भाई हरजिदर सिंह, कुलविदर सिंह, जरनैल सिंह, सुखविदर सिंह आदि ने भी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं भेंट की। शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर शिरोमणि यूथ अकाली नेता सुखदेव सिंह नानकपुर ने भी श्रद्धा के पुष्प भेंट किए। इसके अलावा पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन की ओर से जिला प्रधान सरवन सिंह और तहसील प्रधान सतपाल मेहता की अगवाई में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धा के पुष्प भेंट किए गए। इस मौके विकास पलंबर, निर्मल सिंह, उमेश मेहता, कमलजीत सिंह, पुष्पिदर सिंह गोल्डी आदि उपस्थित थे।
लायंस क्लब सुल्तानपुर लोधी के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
लायंस क्लब सुल्तानपुर लोधी रायल की ओर से शहीदों को श्रद्धा के पुष्प भेंट किए गए। इस मौके बख्शीश सिंह, हरभजन सिंह, सुखपाल वीर सिंह सोनू, परमजीत सिंह, सज्जन सिंह, गुरविदरजीत सिंह, कर्मजीत सिंह खिडा आदि उपस्थित थे।