कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को किया नमन
स्वर्गीय इंदिरा गांधी की देश को सशक्त बनाने में रही अहम भूमिका : धालीवाल संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : ब्
स्वर्गीय इंदिरा गांधी की देश को सशक्त बनाने में रही अहम भूमिका : धालीवाल
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा की ओर से मंगलवार को विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को उनकी 102वीं जयंती पर याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। विधायक धालीवाल ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि भेंट करने के उपरांत कहा कि इंदिरा गांधी एक सूझवान एवं दूरदर्शी राजनेता थीं जिनकी बदौलत आज देश की एकता एवं अखंडता बरकरार है। स्वर्गीय इंदिरा गांधी सशक्त, कुशल नेतृत्व और अदभूत प्रबंधक क्षमता की धनी थी और भारत को एक सशक्त देश के रुप में स्थापित करने में उनकी अहम भूमिका रही। 1971 में उनकी निर्णय क्षमता की बदौलत ही आज भारत को केवल उत्तर-पश्चिम सीमा पर पाकिस्तान से जूझना पड़ रहा है वरना पूर्वी सीमा जो भारत को आज के बांग्लादेश से जोड़ती है वहां भी पाकिस्तानी फौज तथा आइएसआइ की साजिशों को दंश झेलना पड़ता। देश की गरीब जनता को साहुकारी प्रथा से मुक्ति देने के लिए बैंकों के राष्ट्रीयकरण का निर्णय उनकी दूरदर्शिता का ही उदाहरण है। इंदिरा गांधी ने जहां स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लिया वहीं अपने प्राण भी इस देश की आन-बान-शान के लिये न्यौछावर कर दिये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष भारद्वाज, ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी प्रधान संजीव बुग्गा पार्षद, वरिष्ठ नेता नरेश भारद्वाज, पार्षद जतिंद्र वरमानी, रामपाल उप्पल, बंटी वालिया, रविन्द्र संधू, पदमदेव सुधीर, ओम प्रकाश बिट्टू, मनीष प्रभाकर के अलावा जिला परिषद मेंबर निशा रानी खेड़ा, वरिष्ठ नेता विनोद वरमानी, अविनाश गुप्ता बाशी, गुरजीत पाल वालिया, सुदर्शन बहल, कमल धालीवाल, यूथ प्रधान सौरव खुल्लर, सीता देवी, शविन्द्र निश्चल, सुमन शर्मा, सौरव जोशी एवं प्रमोद जोशी आदि उपस्थित थे।