ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल
संवाद सहयोगी, कपूरथला: थाना फत्तुढीगा क्षेत्र के अंतर्गत गांव प्रवेज नगर के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
संवाद सहयोगी, कपूरथला: थाना फत्तुढीगा क्षेत्र के अंतर्गत गांव प्रवेज नगर के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एबुलेंस की सहायता से उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टर ने बताया कि दोनो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, इनका इलाज जारी है। उपचाराधीन गुर¨वन्द्र ¨सह पुत्र कुलदीप ¨सह निवासी पतड कला, व जसप्रीत ¨सह पुत्र गुरमेल ¨सह निवासी गांव उग्गी चिटी के परिवारिक मेंबरों ने बताया कि यह किसी के पाठ पर गए हुए थे। जब वह पाठ से वापस आ रहे थे तो प्रवेज नगर के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिस कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें गुर¨वन्द्र ¨सह की टांट टूट गई और जसप्रत ¨सह को काफी गंभीर चोटे आई है। इस संबंध में थाना फत्तुढीगा पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।