Move to Jagran APP

विद्यार्थियों को नौसेना में करियर बनाने के टिप्स दिए

डिप्स स्कूल में नौसेना दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 11:22 PM (IST)
विद्यार्थियों को नौसेना में करियर बनाने के टिप्स दिए
विद्यार्थियों को नौसेना में करियर बनाने के टिप्स दिए

संवाद सहयोगी, कपूरथला : विद्यार्थियों को नौसेना में करियर बनाने और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के लिए डिप्स स्कूल उग्गी में भारतीय नौसेना दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों के लिए स्पेशल करियर काउंसलिग, स्पीच और पोस्टर मेकिग गतिविधियों का आयोजन किया गया। अध्यापकों ने बच्चों को बताया कि भारतीय नौसेना समुद्री सतह के माध्यम से देश पर हमला करने वालों से हमारी रक्षा करते है।

loksabha election banner

भारतीय नौसेना दुनिया की श्रेष्ठ 10 नौसेना में से एक है। विश्व में इसका सातवां स्थान है। विद्यार्थी 12वीं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद नौसेना में अपना करियर बना सकते है। नौसेना में करियर बनाने के लिए विद्यार्थियों में देशभक्ति के जज्बे के साथ खेल और पढ़ाई के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होती है। विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिग की मदद से बताया कि नौसेना की उपलब्धियों और भूमिका को याद करने करने के लिए हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

एमडी तरविदर सिंह, सीईओ मोनिका मंडोत्रा और प्रिसिपल दीपक राणा ने विद्यार्थियों को नौसेना दिवस के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षकों के प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेमिनार से युवा पीढ़ी में देश की सेवा करने का जज्बा और जोश पैदा होता है और इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए अग्रसर होते हैं।

बहादुरी के कारनामों से भरा है नौसेना का इतिहास

संवाद सहयोगी, कपूरथला: बावा लालवानी पब्लिक स्कूल के छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने भारतीय नौसेना दिवस पर अपने विचार पेश करते हुए कहा कि चार दिसंबर 1971 के दिन ही भारतीय नौसेना के जवानों ने पाकिस्तान की पीएनएस खैबर के साथ कई बड़े लड़ाकू जहाजों को समुद्र में गहरी सुला दिया था। इस वजह से पाकिस्तान की हार हुई थी। हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। दुनिया में चौथी सबसे मजबूत भारतीय नौसेना की ताकत दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। नौसेना के पास कुल जहाजों की संख्या 280 से ज्यादा है। प्रिसिपल डा. एकता धवन ने कहा कि भारतीय नौसेना का इतिहास अनेकों बहादुरी के कारनामों से भरा पड़ा है। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इंडियन नेवी ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस उपलब्धि की याद में चार दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.