विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करवाचौथ पर बाजारों में दिखी रौनक, खूब हुई खरीदारी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 23 Oct 2021 09:14 PM (IST)

जिले भर में आज करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा।

करवाचौथ पर बाजारों में दिखी रौनक, खूब हुई खरीदारी
करवाचौथ पर बाजारों में दिखी रौनक, खूब हुई खरीदारी

प्रवीण कन्नौजिया, फगवाड़ा

पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने शनिवार को बाजारों में जाकर जमकर खरीदारी की। मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन बनवाने के लिए महिलाएं में उत्साह दिखा। बाजारों में करवाचौथ को लेकर रौनक लौटी है। फगवाड़ा में शनिवार को सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे। महिलाओं ने चूड़ियां कपड़े, श्रृंगार, पूजा का सामान सहित जमकर खरीदारी की। दुकानदारों का कहना है कि हरी, लाल व पीली कांच, कुंदन वर्क व थ्रैड वर्क की चूडि़यां महिलाओं की पहली पसंद है। इस बार मुंबई से लाई गई घुंघरु, फुमण व रंग बिरंगी चूड़ियां महिलाओं को ज्यादा आकर्षित कर रही है।

मेहंदी कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि इस बार एक तरफ करवाचौथ का त्योहार, तो दूसरा शादियों का सीजन भी है, इसलिए मेहंदी लगाने वालों की डिमांड बढ़ रही है। करवाचौथ पर महिलाएं ब्राइडल मेहंदी से राधा कृष्ण, दुल्ला दुल्हन, गुलाब के फूलों के अतिरिक्त अन्य अलग अलग तरह के डिजाइन बना रही है।

शनिवार को फगवाड़ा के सभी प्रमुख बाजारों में पूर्व के दिनों के मुकाबले भारी भीड़ रही व लोगों ने जमकर खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी रही। एस. सुधीर स्वीटस के मालिक राजिदर सुधीर ने बताया कि करवाचौथ पर मिठाई की डिमांड काफी बढ़ गई है। करवाचौथ को लेकर कुछ महिलाओं और युवतियों ने दैनिक जागरण के साथ अपने विचार सांझे किए।

पति रखे व्रत तो बढ़ता है प्यार

फगवाड़ा निवासी सुनीता का कहना है कि शादी के बाद करवाचौथ का व्रत पति पत्नी के रिश्तों को करीब लाने के लिए बड़ा मजबूत पल होता है। पतियों को भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रखना चाहिए। इससे दोनों के बीच प्यार बना रहता है।

व्रत का मतलब भूखा रहना नहीं

अपने पति आशु मारकंडा के साथ करवाचौथ का व्रत रखने वाली नेहा मारकंड का कहना है कि व्रत का मतलब भूखा रहना नहीं होता। व्रत एक महिला अपने पति का साथ और लंबी उम्र के लिए रखती है। अपने पति के साथ जिदगी भर साथ रहने की कामना करने के लिए वे इस व्रत को परंपरा के साथ पूरा करेगी।

पति रहे हमेशा सुखी

फगवाड़ा निवासी समाजसेवक मनू ढींगरा की पत्नी ऐना ढींगरा का कहना है कि वे अपने पति की लंबी उम्र के साथ उनकी खुशी को लेकर व्रत रखती है। महिला का सबसे बड़ा श्रृंगार उसका सिदूर होता है। इसलिए वह उनके सुखी जीवन के लिए व्रत की तैयारियों में जुटी हुई है।

जन्म-जन्म का हो साथ

तनु चोपड़ा का कहना है कि शादी के बाद के आना वाला हर करवाचौथ उनके लिए खास है। वह और उनके पति रिशभ बजाज एक दूसरे के लिए व्रत रखते है। पत्नी के लिए सबसे खास बात यहीं होती है कि उसका और उसके पति का रिश्ता जन्म जन्म तक रहे। इस बार भी इसी उम्मीद के साथ वह पति के साथ व्रत रखेंगी।