शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया युवक, केस
थाना सतनामपुरा पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के आरोप में अज्ञात युवक पर केस किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 01:38 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 01:38 AM (IST)
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : थाना सतनामपुरा पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के आरोप में अज्ञात युवक पर केस किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में सतनामपुरा के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय लड़की घर से बाजार के लिए निकली थी पर वापस घर नहीं आई। उसे शक है कि उसकी लड़की को कोई अज्ञात युवक शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया है। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें