Move to Jagran APP

बारिश ने गर्मी की तपिश से दिलाई राहत

शनिवार को दोपहर में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 10:25 PM (IST)
बारिश ने गर्मी की तपिश से दिलाई राहत
बारिश ने गर्मी की तपिश से दिलाई राहत

नरेश कद, कपूरथला

loksabha election banner

कई दिनों की गर्मी के बाद शनिवार को बाद दोपहर मौसम ने करवट बदली और ठंडी हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए। हालाकि बारिश तो अधिक नही हुई लेकिन हलकी फुलकी फुहारों से मौसम बेहद सुहावना हो गया। लगभग दो घंटे तक चली ठंडी हवाओं से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक आ गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

बारिश होने से धान की बिजाई की तैयारियों में जुटे किसानों को लाभ मिलेगा लेकिन खरबूजा व तरबूज का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है। आम तौर पर खरबूजे व तरबूज के लिए खुश्क मौसम ज्यादा कारगर माना जाता है।

उधर, मौसम विभाग की तरफ से जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई है। इससे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आ गई है। दो दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार हुई हुई हलकी बारिश ने ठंड का एहसास करवा दिया। हालांकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कम ही बारिश हुई है, लेकिन इससे तापमान में 8 से 10 डिग्री तक की गिरावट आने से लोगों ने कुछ राहत जरूर महसूस की है।

बढ़ती गर्मी के चलते ही लोगों ने दोपहर के समय बाहर निकलना भी कम कर दिया था। हालांकि आंधी के कारण कई क्षेत्र के लोगों को चार पांच घंटे के लिए बिजली कट भी झेलना पड़ा।

मौसम विभाग अनुसार एक दो दिन ओर मौसम ठंडा रहने की संभावना जताई जा रही है। बारिश की आशंका भी जताई जा रही है। शनिवार बाद दोपहर करीब दो बजे के बाद तेज हवाओं एवं हलकी बारिश ने गर्मी की तपिश कम हुई। बाद दोपहर आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया और तेज हवाएं चल रही थी। शनिवार को सुबह आठ बजे के करीब तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था जबकि पिछले काफी दिनों से सुबह के समय 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान चल रहा था। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भी दिन में भी बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार है। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चल सकती हैं। कल भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। कपूरथला में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.