Move to Jagran APP

बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

दशहरा पर्व फगवाड़ा में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 02:43 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 02:43 AM (IST)
बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : दशहरा पर्व फगवाड़ा में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। फगवाड़ा में कई स्थानों पर धार्मिक कमेटियों की तरफ से दशहरा पर्व मनाया गया। अधिकतर स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले जलाए गए। दशहरा पर्व पर फगवाड़ा की फिजा धार्मिक रंग में रंगी रही। कौमी सेवक रामलीला एवं त्योहार कमेटी की तरफ से स्थानीय हनुमानगढ़ी मंदिर के पास, एकता कला मंच की तरफ से आर्य हाई स्कूल, जेसीटी मिल फगवाड़ा की तरफ से जेसीटी मैदान, बाबा गधिया वेलफेयर सोसायटी की ओर से बाबा गधिया, दशहरा समिति हदियाबाद की तरफ से हदियाबाद में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। फगवाड़ा विधानसभा उपचुनाव से कांग्रेस के उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) सभी आयोजन स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने संबोधन में कहा विजय दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। हमें हमेशा सच्चाई साथ देना चाहिए। आयोजकों की ओर से धालीवाल को सम्मानित भी किया गया।

loksabha election banner

वहीं कौमी सेवक रामलीला एवं त्योहार कमेटी की तरफ से मनाए जा रहे दशहरा समारोह स्थल पर केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश की पत्नी समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश मुख्यातिथि के रुप में शामिल हुई। उनके साथ फगवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार राजेश बाघा भी विशेष रुप से कार्यक्रम में उपस्थित हुए। अनीता सोम प्रकाश ने कहा कि हमें अपने मन की बुराई को मिटाना चाहिए। वहीं कमेटी के चेयरमैन बलदेव राज शर्मा व कमेटी सदस्यों ने रिमोट कंट्रोल से रावण के पुतले को आग लगाई। धार्मिक कमेटियों की तरफ सेअनीता सोम प्रकाश को सम्मानित किया गया।

दशहरा के दिन पर भी कई स्थानों पर रामलीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर कौमी सेवक रामलीला एवं त्योहार कमेटी के प्रधान अरुण खोसला, चेयरमैन बलदेव राज शर्मा, अकाली नेता सरवण सिंह कुलार, मार्कफेड के पूर्व चेयरमैन जरनैल सिंह वाहद, डिप्टी मेयर रणजीत खुराना, अकाली नेता प्रितपाल सिंह मंगा, फगवाड़ा भाजपा प्रधान परमजीत पम्मा, पार्षद संजय ग्रोवर, पार्षद परमजीत खुराना, पार्षद सर्वजीत कौर चाचोकी, साबी टोहरी, धीरज कुमार, पार्षद पदम देव सुधीर, सीनियर कांग्रेसी नेता सुनील पराशर, पार्षद दर्शन लाल धर्मशोत, विनोद वनमानी, पार्षद जतिंदर वरमानी, एडवोकेट लोकश नारंग, गुरदीप कंग, डॉ. जवाहर धीर, भारती शर्मा, यूथ कांग्रेसी नेता अर्जुन सुधीर, गुरजीत पाल वालिया, बिट्टू चावला, गुरदयाल सैणी, श्याम लाल गुप्ता,ब्रह्मदत्त शर्मा, तिलक राज कलूचा, रविंदर शर्मा, बलवंत बिल्लू, राकेश बंसल, बलराम शर्मा, रमेश धीमान, राजेश शर्मा, वरिंदर शर्मा, विनोद सूद, कीमती लाल शर्मा, तरसेम लाल सुमन, चरणजीत पहलवान, गुरदीप सैनी, चंद्र मोहन कनौजिया व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.