Move to Jagran APP

धुंध ने थामी वाहनों की रफ्तार, विजिबिलिटी 50 मीटर रही

शहर व इसके आसपास के इलाकों में वीरवार रात करीब 11 बजे से ही धुंध ने जमकर कहर ढाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 01:58 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 01:58 AM (IST)
धुंध ने थामी वाहनों की रफ्तार, विजिबिलिटी 50 मीटर रही
धुंध ने थामी वाहनों की रफ्तार, विजिबिलिटी 50 मीटर रही

महेश कुमार, कपूरथला

loksabha election banner

शहर व इसके आसपास के इलाकों में वीरवार रात करीब 11 बजे से ही धुंध ने जमकर कहर ढाया। शुक्रवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो उन्हें धुंध का सामना करना पड़ा। शहर व इसके आसपास इलाके गहरी धुंध के आगोश में थे। दोपहर 11 बजे के बाद धुंध छंटनी शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह शहर में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई है। आलम यह था कि दिन में भी वाहन चालकों को अपने वाहन की लाइट जगाकर चलना पड़ा। सुबह के वक्त कोहरे का कहर ज्यादा देखने को मिला। मौसम विभाग लुधियाना के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेस के चलते ही मौसम में यह बदलाव आया है। शुक्रवार सुबह 12 बजे शहर का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात आठ बजे अधिकतम तापमान 11 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध ने आवाजाही में भी विघ्न डाला। शुक्रवार सारा दिन आसमान में बादल छाए रहे। सुबह थोड़े समय के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन उसके बाद वह बादलों की ओट में छिप गए। दिन ढलते ही सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। ठंडी हवाएं चलने से शाम से ही पारा तेजी से लुढ़कने लगा। मौसम विभाग लुधियाना के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा व धूप भी अच्छी खिलेगी।

बाक्स

आने वाले चार दिनों में ऐसी रहेगी मौसम की चाल

दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान

एक फरवरी 18---8

दो फरवरी 20---9

तीन फरवरी 21----9

चार फरवरी 19----9

सड़क किनारे बेतरतीब पार्क होते हैं वाहन, प्रशासन दे ध्यान : छाबड़ा

श्रीराम सेना के राष्ट्रीय प्रधान जतिदर छाबड़ा व उप प्रधान अनिल शुक्ता ने कहा कि यदि आप धुंध में हाईवे पर गाड़ी चला रहे हों तो बेहद सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि धुंध व कोहरे में सड़क किनारे खड़े वाहन हादसे की मुख्य वजह होते हैं। रात के समय शहर के सदर थाना के पास, कालासंघिया फाटक के नजदीक अवैध तौर पर ट्रक व ट्राले आदि खड़े रहते हैं। ट्रैफिक विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। धुंध के मौसम में अवैध तौर पार्क हो रहे यह वाहन हादसों को न्यौता देंगे जिससे लोगों की कीमती जान जा सकती है।

ट्रेनें भी लेट लतीफ

कपूरथला रेलवे स्टेशन के सुपरिटेंडेंट अनिल कुमार ने बताया कि कोहरे व ठंड के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी है। जालंधर से फिरोजपुर जाने वाली 74933 (15 मिनट लेट), जालंधर से फिरोजपुर जाने वली 54643 (30 मिनट लेट), फिरोजपुर से जालंधर जाने वाली ट्रेन 74934 (15 मिनट लेट), फिरोजपुर से होशियारपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 54644 (40 मिनट लेट)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.