कमल शर्मा के निधन पर शोक जताया
भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक कपूरथला मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जागरण संवाददाता, कपूरथला: भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक कपूरथला मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला भाजपा प्रधान पुरुषोत्तम पासी ने शिरकत की। इस अवसर पर विशेष तौर पर पंजाब भाजपा प्लानिग बोर्ड के चेयरमैन नरोत्तम देव रत्ती व भाजपा कार्यकारिणी सदस्य यज्ञ दत्त एरी ने शिरकत की। भाजपा की आयोजित बैठक में पिछले दिनों पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान कमल शर्मा के अचानक निधन पर शोक प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गई। वहीं पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान कमल शर्मा के जीवन पर प्लानिग बोर्ड के चेयरमैन नरोत्तम देव रत्ती की ओर से प्रकाश डाला गया व कहा कि कमल शर्मा एक संगठानात्मक विचारधारा, दूरदर्शी सोच वाले भाजपा नेता थे और भाजपा को उनकी बहुत बड़ी देन थी। इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान पुरुषोत्तम पासी ने कहा कि कमल शर्मा ने अपना जीवन संगठन व भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए लगा दिया। इस अवसर पर जगदीश शर्मा, यश महाजन, दलीप आनंद, मास्टर धर्मपाल, संदीप वालिया, महिदर महाजन, राधे श्याम शर्मा, डा. दीपक सरीन, बाऊ राम, कपिल हनी, रवि, गौरव, सुशील, नरेश सेठी, प्रेम अग्रवाल, बलदेव चन्नी, रजिदर सेठी, पियूष मनचंदा, पंकज, पुष्पा मिश्रा व अन्य उपस्थित थे।