माला पहना कर किया स्वामी रविनंदन शास्त्री का स्वागत
श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर शहीद रमाकांत जलोटा चौक कटैहरा बाग में श्रीमद्भागवत कथा शुरु
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा :
श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर शहीद रमाकांत जलोटा चौक कटैहरा बाजार फगवाड़ा में श्रीद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। स्वामी श्री रवि नन्दन जी ने श्रद्धालुओं के उमड़े भारी जनसमूह को मधुरमय वाणी में कथा श्रवण करवाई। इससे पूर्व कथावाचक श्री रवि नन्दन शास्त्री का वृन्दावन से मंदिर परिसर में पधारने पर कमेटी प्रधान बाल कृष्ण वधवा के निर्देशानुसार चेयरमैन राजेश जलोटा राजू एवं कार्यकारी प्रधान गोपाल चोपड़ा बब्बू के नेतृत्व में फूलमालाएं पहना कर स्वामी जी का भव्य स्वागत किया गया। समाज सेवक रविंद्र कुमार काला एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति रचना मनखंड द्वारा परिवार सहित पूजा अर्चना करवाई गई। बाद दोपहर नारियल फोड़ कर विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा (कलश यात्रा) का शुभारंभ मंदिर प्रांगण से किया गया जो कि शहर के विभिन्न बाजारों से परिक्रमा करके वापिस मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभा यात्रा की समाप्ति पर श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए स्वामी जी ने श्रीमद भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस कथा के श्रवण से मन शुद्ध होता है। सदविचारों का उदय होता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्रबंधकों ने बताया कि यह कथा 30 अगस्त तक रोजाना सायंकाल सात बजे शुरू होगी। कथा के पश्चात रोजाना लंगर की सेवा बरताई जाएगी। बुधवार 31 अगस्त को प्रात: 8.30 बजे हवन के साथ कार्यक्रम की इति श्री होगी। इस अवसर पर पारस जलोटा, सनी शर्मा, राजेश कालिया, राजकुमार जलोटा पप्पी, धर्मपाल निश्चल, दर्शन भल्ला, रोहित बख्शी, बलदेव कलूचा, हैप्पी ब्रोकर, करण बेदी, रमनदीप बाबी, गुरदीप सिंह कंग, राजेश गुप्ता, चमन लाल शर्मा, मनिन्दर शर्मा, अशोक वधवा, बाबी धीर, दीपक ठाकुर, ऋषि चोपड़ा, रंजीत घई, सुनील प्रभाकर, मनजीत सिंह लड्डू, विनोद गाबा, नरिन्द्र शर्मा, कैलाश नाथ गुप्ता, मनोहर लाल भाटिया, प्रदीप भारद्वाज, करण चोपड़ा, नन्नू वर्मा, शेखर उप्पल, रॉकी बांसल, जय अग्रवाल, मनीष उप्पल, विक्की शर्मा, सनी, अभी, राघव उप्पल, गुरप्रीत सिंह के अलावा महिला संकीर्तन मंडली से राकेश रानी जलोटा, सोनिया जलोटा, रीटा गुप्ता, बिन्दू हांडा, भावना जलोटा, गीता भारद्वाज, पप्पी वधवा, नीलम शर्मा, रजनी चोपड़ा, रेनू महन, रुपाली जलोटा, शांता जलोटा, मोनिका जलोटा, सविता भल्ला एवं श्रीमति दर्शना इत्यादि के अलावा किरण वधवा, उमा शर्मा, सीमा वधवा, शबनम चोपड़ा, हरिता धीर व रीना चोपड़ा सहित बालक सेवक संघ एवं शहर की समस्त सनातन तथा समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।