घर में रहें, कर्फ्यू के नियमों का करें पालन
शहर के गण्यमान्य लोगों ने कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक होने की अपील की है।
प्रवीण कन्नौजिया, फगवाड़ा
कोरोना वायरस से बचने के लिए लगाए गए कर्फ्यू में सहयोग करके अच्छे नागरिक का प्रमाण दिया जा सकता है। प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की ओर जारी गाइड लाइन का पालन करके ही कोरोना महामारी से खुद व अपने परिवार को बचा सकते हैं। जरूरत है तो बस इस हमें घर पर रहने की क्योंकि अभी भी कुछ लोग प्रदेश सरकार की ओर से कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे वह अपने और पूरे समाज के खतरा बन रहे हैं। दैनिक जागरण ने शहर के गण्यमान्य से बातचीत कर उनकी राय जानी।
अपना फर्ज निभाएं शहरवासी : मुनीश मिगलानी
फगवाड़ा के उद्योगपति मुनीश मिगलानी कहा कि कर्फ्यू की पालन मजबूरी नहीं बल्कि नैतिकता के आधार पर करनी चाहिए। यह मामला सेहत से जुड़ा हुआ है जिसका निर्वाह करते हुए अच्छे नागरिक का प्रमाण देना चाहिए। हमें करना भी क्या है। घर में ही तो रहना है। हम सभी को ये मानना चाहिए।
अफवाहें ना फैलाएं, अपनी जिम्मेदारी समझें : राजिंदर सुधीर
एस सुधीर के एमडी राजिंदर सुधीर ने कहा कि मुश्किल की इस घटी में लोगों को संयम बरतना चाहिए। समाज में किसी तरह की अफवाहें न फैलाते हुए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि लोग रोजाना कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैला रहे है, जो कि गलत है।
सेहत विभाग की हिदायतों का करें पालन : अशोक सेठी
समाजसेवक व उद्योगपति अशोक सेठी ने कहा कि कोरोना वायरस से खुद की रक्षा करके राष्ट्र की रक्षा की जा सकती है। इसके लिए प्रशासनिक आदेशों की पालना करते हुए घरों में रहना चाहिए व प्रशासन-पुलिस का सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरों में रह हमें विश्व कल्याण की कामना करनी चाहिए।
आपदा से निपटने के लिए संयम बरतें : अशोक दुग्गल
भाजपा भाजयुमो के सचिव अशोक दुग्गल ने कहा देश पर आई इस आपदा से निपटने के लिए किसी हथियार की नहीं बल्कि संयम की जरुरत है। सभी को स्वेच्छा से सहयोग देना चाहिए। प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना से बचाव के लिए ही कर्फ्यू लगाया गया है। इसलिए हमें इसमें पूर्ण रूप से सहयोग देना चाहिए।
सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान : सुनील पराशर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व दुर्गा ब्रिक्स के एमडी सुनील पराशर ने कहा कि कोरोना वायरस जानलेवा है। देश ही नहीं विदेशों में भी इसका ठोस उपचार न होने से इससे बचना ही बेहर विकल्प है। हमें सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करनी चाहिए। अपने हाथों को बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से साफ करना चाहिए।
प्रशासन का करें सहयोग : अवतार सिंह मंड
किंग्ज ट्रेवल हब के एमडी अवतार सिंह मंड ने कहा कि कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिए सरकार या प्रशासन की नहीं बल्कि समाज को भी आगे आना होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने अपने क्षेत्रों के लोगों को कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करें। कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर ना निकलें और अपनों को भी बाहर ना निकलने को कहें।