Move to Jagran APP

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश दिवस को समर्पित शोभायात्रा निकाली

फगवाड़ा में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश दिवस को

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 07:59 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:59 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश दिवस को समर्पित शोभायात्रा निकाली
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश दिवस को समर्पित शोभायात्रा निकाली

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : गांव बेगमपुर तहसील फगवाड़ा में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश दिवस को समर्पित शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि सभा की तरफ से ग्राम पंचायत व समूह नगर निवासियों के सहयोग से श्रद्धापूर्वक सजाई गई। इस मौके विशेष तौर पर सरपंच चमन लाल बेगमपुर पहुंचे व शोभायात्रा को रवाना करवाया। उन्होंने समूह वाल्मीकि भाईचारे को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश दिवस की बधाई दी व उनकी शिक्षाओं पर चलने हेतु कहा। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि जी व उनके जीवन के साथ संबंधित खूबसूरत झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र भगवान वाल्मीकि जी की काव्य रचना रामायण की सजाई सुंदर पालकी थी। इस शोभायात्रा का अलग अलग पड़ाव दौरान फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा दौरान सारे रास्तों संगत की तरफ से भगवान वाल्मीकि जी की महिमा का गुणगान किया गया। कमेटी प्रधान मोहन लाल, उपाध्यक्ष मदन लाल, सचिव बलकार चंद ने बताया कि 11 नवंबर को सुबह रामायण पाठ के भोग उपरांत वीर सादी आदि जालंधर कैंट वालों की ओर से भगवान वाल्मीकि जी की महिमा का गुणगान करके संगत को निहाल किया जाएगा। इस मौके पर मनी, हरजिंदर सुक्खा, बलबीर बीरी से अलावा बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.