कमला नेहरू कॉलेज में नुक्कड़ नाटक का मंचन
कमला नेहरू कॉलेज फगवाड़ा मे नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 06:13 PM (IST)
संसू, फगवाड़ा: कमला नेहरू कॉलेज फार विमेन फगवाड़ा के एनसीसी कैडेट्स ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए शपथ ली और नागरिकों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। कैडेट्स ने भ्रष्टाचार की रैली में देश से नशा खत्म कर भारत को एक नई दिशा देने का भी जिक्र किया । इस मौके पर कैडेट्स द्वारा नुक्कड़ नाटक खेला गया जिस में भ्रष्टाचार ना करने का संदेश दिया गया। इस दौरान सीटीओ डॉ. मधु कटारिया मौजूद रही। कॉलेज प्राचार्य डॉ. किरण वालिया ने कहा कि हर किसी को देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए आगे आना चाहिए । क्योंकि जब सब मिलकर आगे आएंगे तभी हम देश से भ्रष्टाचार को खत्म कर सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें