सेना में भर्ती करवाने के नाम पर छह लाख ठगे, तीन नामजद
सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर छह लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 02:20 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 02:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर छह लाख की ठगी करने के आरोप में थाना रावलपिंडी पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान कुलदीप कुमार गांव रावलपिंडी व नवदीप सिंह वासी गांव जगपालपुर एवं हरमीक सिंह वासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने ये मामला गोबिंद लाल पुत्र बचना राम वासी गांव रावलपिंडी की शिकायत पर दर्ज किया है।
गोबिंद लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों को सेना में भर्ती करवाना चाहता था। आरोपितों ने उसे गुमराह कर छह लाख ठग लिए, लेकिन बच्चों को सेना में भर्ती नही करवाया तथा न ही पैसे वापस किए। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें