भगतपुरा में छह परिवारों ने थामा हाथ
फगवाड़ा में अकाली-भाजपा छोड़कर छह परिवार कांग्रेस में शामिल हो गए।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा विधानसभा हलके में आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की प्रचार मुहिम के दौरान भगतपुरा में आधा दर्जन परिवारों ने उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की उपस्थिति में अकाली-भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का एलान कर दिया। इस दौरान सुंदर शाम अरोड़ा के अलावा पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान एवं ब्लाक फगवाड़ा शहरी प्रधान संजीव बुग्गा पार्षद ने सिरोपा डालकर उक्त परिवारों का सम्मान किया। इसके अलावा सतनामपुरा, पुरानी तहसील, मेहली गेट, टोहरी चौक व खलवाड़ा गेट में भी चुनावी सभाएं आयोजित की गई जिसमे सतबीर सिंह साबी वालिया, पप्पी परमार, अश्वनी शर्मा, सुनील पराशर, पार्षद रमा रानी, पार्षद बंटी वालिया, पूर्व नगर कौंसि¶ फगवाड़ा के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोतरा, यूथ कांग्रेस प्रधान सौरव खुल्लर, गुरदीप दीपा, सीता देवी पूर्व पार्षद महि¶ा कांग्रेस फगवाड़ा (शहरी) प्रधान सुमन शर्मा ने बलविन्द्र सिंह धालीवाल के पक्ष में वोट मांगे। इस अवसर पर सरबजीत कौर धालीवाल, राजवंत सिंह झिक्का, पार्षद परविन्द्र कौर, रामपा¶ उप्पल, पदमदेव सुधीर निक्का, जतिन्दर वरमानी, मनीष प्रभाकर, पार्षद ओम प्रकाश बिट्टू, गुरदीप सिंह दीपा, पूर्व पार्षद सुशील मैनी, प्रमोद जोशी, अगम पराशर, डॉ. रमन शर्मा, पवित्र सिंह, कमल धा¶ीवाल, विमल वरमानी, विनोद वरमानी, विजय सौंधी गोल्डी चड्ढा, सतीश सल्होत्रा, अविनाश गुप्ता बाशी, मदन मोहन खट्टड़, गोपी बेदी, जतिन्दर सिंह खालसा, हरभजन सिंह, हरदेव सिंह नामधारी, दविन्दर जोशी, बिट्टू चावला, सतपाल मट्टू, संजीव गुप्ता चीका, दलजीत चाना व अन्य मौजूद थे।