यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाजारों में दुकानदारों ने सड़कों का किया अतिक्रमण
विरासती शहर में रविवार को छुट्टी के बावजूद बाजारों में दुकानदारों ने कब्जा कर किया हुआ है।

नरेश कद, कपूरथला
विरासती शहर में रविवार को छुट्टी के बावजूद बाजारों में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से जाम लगा रहा। क्योंकि काफी अरसे से नगर-निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की, जिससे दुकानदार बेखौफ होकर दुकानों के बाहर 7-7 फुट तक चंद रुपयों के लालच में अवैध कब्जा करके अपना सामान बेच रहे हैं। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को जाम में फंस कर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के सदर बाजार, अमृत बा•ार, श्री सत्य नारायण बा•ार, बानिया बाजार, सराफा बा•ार, बर्तन बा•ार सब्जी मंडी, शहीद भगत सिंह चौक, सुल्तानपुर लोधी रोड माल रोड आदि पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण के करण सड़कें छोटी पड़ गई है। जिससे पैदल चलने वालों को जाम में घंटों फंसे रहना पड़ता है। लगभग 15 फुट की सड़क अतिक्रमण की वजह से सात फुट से भी कम रह गई है। बाजार में तेज रफ्तार में दौड़ने वाले दो पहिया वाहनों के कारण कई राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार बन चुके हैं। इसके बावजूद न तो प्रशासन व न ही नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यदि कभी-कभार कार्रवाई की जाती है तो वह भी खानापूर्ति तक ही सीमित रहती है। दुकानदार दोबारा अपनी दुकानों का सामान बाहर रख लेते हैं। अमृत बाजार में सड़क के किनारे रेहड़ी व फड़ी वालों ने कब्जा कर रखा है।
दैनिक जागरण की टीम ने अमृत बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, सत्यनारायण बाजार व माल रोड आदि जगहों का दौरा करने पर पाया कि दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क पर सात फुट बाहर तक रखा हुआ है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ यदि नगर-निगम कड़ी कार्रवाई करें तो सड़कें खुली नजर आएगी तथा ट्रैफिक समस्या से छुटकारा मिलेगा।
लोक अदालत भी कर चुकी है कार्रवाई
लगभग दो वर्ष पूर्व लोक दल अदालत की पूर्व जज मंजू राणा ने शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर राहगीरों को आ रही परेशानियों से निजात दिलाई थी और दुकानदारों के स्लैब तक तुड़वा दिए थे, जिससे बाजार 15 फुट खुले नजर आने लगे थे। जैसे ही पूर्व जज मंजू राणा को पद से हटाया गया, उसके बाद दुकानदारों ने फिर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।
जल्द करवाई जाएगी कार्रवाइ : ईओ
इस संबंध में जब नगर निगम के ईओ ब्रिज मोहन से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त करके जुर्माना वसूला जाएगा और किसी की भी सिफारिश पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को अपील की है कि वह अपना सामान अपने दायरे में रखें नहीं तो पुलिस की सहायता से जल्द ही कार्रवाई करके दुकानदारों को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
