महामाई की महिमा का किया गुणगान
कटैहरा चौक स्थित छिन्नमस्तिका में 66वां मूर्ति स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : कटैहरा चौक स्थित छिन्नमस्तिका में 66वां मूर्ति स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में मंदिर कमेटी द्वारा 15 जनवरी तक मंदिर परिसर में संध्या संकीर्तन आयोजित किया जा रहा है। वीरवार को संध्या संकीर्तन की चौकी शशि कालिया के परिवार ने करवाई। कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्मकुमारी आश्रम की सुमन दीदी विशेष तौर पर शामिल हुई। उन्होंने श्रद्धाओं को गुरु की शक्ति के बारे में बताया तथा। मां भगवती की महिमा का गुणगान अमित शालू, जसवीर माही ने किया। संकीर्तन के दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों ने समाज सेवक अशोक डीलक्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन अशोक सेठी, प्रधान नंदकशोर चोपड़ा, उपप्रधान कमल अरोड़ा, सचिव विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, मोहन लाल क्वात्रा, रमन नेहरा, सतपाल लाबा, बिन्नी कौड़ा, रजनीश पसरीचा, विनीत गुलाटी, ओम मेहता, बंसल, सुरेंद्र सिंगारी, प्रेम हंडा, हरविंदर कुमार, लड्डू मल्होत्रा, सिद्धार्थ अरोड़ा चंद्रलेखा शर्मा, राजू वालिया, लक्की आनंद, संदीप शर्मा, जेएस शर्मा, रमन चौसर, वरिंदर अरोड़ा राजेश पराशर, शालू चोपड़ा व अन्य उपस्थित थे।