कीर्तन से संगत को किया निहाल
गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देव सिंह सभा भगतपुरा में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व संगत के सहयोग से प्रभातफेरी निकाली गई।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देव सिंह सभा भगतपुरा में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व संगत के सहयोग से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी मोहल्ला भगतपुरा के गलियों से होते हुए गुरुद्वारा परिसर में पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस उपरांत श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत कीर्तन दरबार का आयोजन भी किया गया। जिसमें भाई सुखचैन सिंह ने कीर्तन द्वारा उपस्थित संगत को निहाल किया। इस मौके पर गुरु का लंगर भी लगाया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान गणमान्य को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर पार्षद परमजीत कंबोज, वरिदर कंबोज, पार्षद सरबजीत कौर, जतिंदर शर्मा, राज कुमार, प्रधान परमजीत सिंह, सतविंदर सिंह, समशेर सिंह, अनूप सिंह, अमरजीत सिंह, दलजीत सिंह, बोबी, जंह सिंह, सोनू सिंह भी उपस्थित थे।