श्री बेर साहिब में अखंड पाठ साहिब का भोग डाला
सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में धार्मिक कार्यक्रम करवाया
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : शिरोमणी कमेटी प्रधान बीबी जगीर कौर के निर्देशों के अनुसार कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए शुरू किए आंदोलन की सफलता के अलावा और किसानों और हर व्यक्ति की भलाई के लिए गुरुद्वारा श्री बेर साहब के मैनेजर जरनैल सिंह बूले की देख रेख में शुरू किए गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। ग्रंथी हरजिंदर सिंह चंडीगढ़ वाले और सतनाम सिंह ने संगत को श्लोक सुनाया। सुखदेव सिंह के रागी जत्थे की तरफ से गुरवाणी कीर्तन के साथ निहाल किया गया। ज्ञानी गुरप्रीत सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा बेर साहब ने संगत के साथ मिल कर वाहेगुरु मंत्र का जाप किया और दिल्ली में संघर्ष कर रहे किसानों की चढ़दीकला के लिए अरदास की। समागम में बड़ी संख्या में संगत ने हाजरी भरी। समागम में पूर्व वित्त मंत्री डा. उपिंदरजीत कौर, एसजीपीसी मेंबर बीबी गुरप्रीत कौर, शिरोमणी कमेटी के सीनियर मेंबर जत्थेदार जरनैल सिंह डोगरावाल, इंजीनियर स्वर्ण सिंह मेंबर पीएसी शिरोमणी अकाली दल, गुरुद्वारा बेर साहब के मैनेजर जरनैल सिंह बूले, एडीशनल मैनेजर सरबजीत सिंह धूंदा, जत्थेदार परमिंदर सिंह खालसा, जत्थेदार गुरदयाल सिंह खालसा, जत्थेदार हरजिंदर सिंह लाडी डडविडी, सुरजीत सिंह ढिल्लों चेयरमैन, जत्थेदार कुलदीप सिंह बूले, बीबी बलजीत कौर कमालपुर, जत्थे शमशेर सिंह भरोआना, जत्थे सरवण सिंह, भुपिदर सिंह, रणजीत सिंह, अवतार सिंह ग्रंथी, मनजीत सिंह रागी, सरबजीत सिंह लोहियां रागी, बलजीत सिंह, भुपिंदर सिंह, जरनैल सिंह, कुलविदर सिंह, कुलविदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुखजिन्दर सिंह भगतपुर, दिलबाग सिंह ग्रंथी, मलकीत सिंह, नवजोत सिंह, इंद्रजीत सिंह, जगदीश सिंह, रणजोध सिंह, महिद्र सिंह ग्रंथी, जुगराज सिंह, सबेग सिंह आदि ने शिरकत की।