पत्नी से हुआ था झगड़ा, ग्रंथी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
गांव काला संघिया में ग्रंथी ने घर के बरामद में ऐंगल से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : गांव काला संघिया में एक पाठी ने घर के बरामदे में एंगल से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। मृतक सतनाम सिंह पुत्र सरवण सिंह काला संघिया के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी था। थाना सदर की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद धारा 174 की कारवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दी है।
गांव काला संघिया निवासी सतनाम सिंह की दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी से उसके दो बच्चे थे तथा पत्नी से तलाक हो गया था। एक बच्चा सतनाम के पास और दूसरा उसकी पहली पत्नी के पास रहता है। इसके बाद सतनाम ने दूसरी शादी की जिससे दो लड़कियां है। वह अकसर मानसिक तौर पर परेशान रहता था। मंगलवार रात सतनाम का पत्नी से झगड़ा हो गया। उसकी पत्नी घर के अंदर सो गई और वह खुद बाहर बरामदे में सो गया। रात को सतनाम सिंह ने शेड के एंगल से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब सतनाम की पत्नी उठी तो वह पति को छत से लकटता देख हैरान रह गई। पति को इस हाल में देख उसके होश उड़ गए। लड़कियां भी घबरा गई।
उसने घटा की सूचना आस पास के लोगों को दी जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। कुछ समय थाना सदर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा तथा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। बुधवार को डाक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया गया।
मामले के जांच अधिकारी एएसआइ बलविदर कुमार ने शव परिजनों को सौंप दिया। बलविदर कुमार ने बताया कि मृतक के पिता सरवण सिंह के बयान के आधार पर 174 की कारवाई की गई है। सरवण सिंह का कहना है कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने शायद यह कदम उठाया है।