यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: बाजवा के हमलावर घायल तीनों गैंगस्टर जालंधर अस्पताल में दाखिल
कांस्टेबल कुलदीप सिंह उर्फ कमल बाजवा को गोली मारने वाले बदमाशों की गैंस्टरों के तौर पर पहचान हुई। हमलावर गैंगस्टरों ...और पढ़ें

फगवाड़ा(कपूरथला), एजेंसी। कांस्टेबल कुलदीप सिंह उर्फ कमल बाजवा को गोली मारने वाले बदमाशों की गैंस्टरों के तौर पर पहचान हुई। हमलावर गैंगस्टरों की पहचान रणबीर, विशणू व कुलविंदर के रुप में हुई है, जिनका जालंधर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहले इन्हें फिलौर में दाखिल करवाया गया था लेकिन हालात गंभीर होने पर उन्हें जालंधर रैफर कर दिया गया था। इन गैंगस्टरों का चौथा साथी मौके पर भागने में सफल रहा था। एसपी का कहना है कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और बाद दोपहर विस्तरित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
उधर इन बदमाशों की फायरिंग से पुलिस कर्मी बाजवा की मौत पट्ट में गोली लगने से ज्यादा खून बह जाने की वजह से हुई है। बदमाशों ने जिस गाड़ी को छीना था,उसमें जीपीएस सिस्टम लगा था, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी कि फिल्लोर के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें बाजवा की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह इस संंबंंध में आज प्रेस कांफ्रेस कर स्थित साफ करेगी कि कार लूटने वाले गैंगस्टर थे अथवा उनका किसी संगठन से संबंध था या फिर लूट पाट वाले गिरोह। फिलहाल सीएम मान की तरफ से एक करोड़ और एचडीएफसी बैंक की तरफ से 1 करोड़ बीमे की राशी परिवार को दी जाएगी। मृतक कर्मी का आज उसके गांव में अंतिम संस्कार भी होगा।
