विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रायल रूम में महिला की बनाई वीडियो, वायरल करने की धमकी दे 20 हजार मांगे; दो गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 09 Jan 2023 09:40 AM (IST)

Punjab News रेडीमेड कपड़ों की दुकान का मालिक नौकर के साथ मिलकर ट्रायल रूम में महिला ग्राहकों की कपड़े बदलते ...और पढ़ें

ट्रायल रूम में महिला की बनाई वीडियो, वायरल करने की धमकी दे 20 हजार मांगे; दो गिरफ्तार
ट्रायल रूम में महिला की बनाई वीडियो, वायरल करने की धमकी दे 20 हजार मांगे; दो गिरफ्तार

पटियाला/ राजपुरा, जागरण संवाददाता। रेडीमेड कपड़ों की दुकान का मालिक नौकर के साथ मिलकर ट्रायल रूम में महिला ग्राहकों की कपड़े बदलते समय वीडियो बनाते थे। इसके बाद दोनों उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते थे। इस करतूत का पता उस समय चला जब छह जनवरी को एक महिला कपड़ों की ट्रायल रूम में कपड़े बदल रही थी। इस दौरान महिला को पता चला कि उसकी वीडियो बनाई जा रही है।

महिला ने पति को दी जानकारी

महिला ने पति को इसके बारे में जानकारी दी। पति जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान के मालिक ने वीडियो डिलीट करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। सात जनवरी को मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने महिला के बयानों पर दुकान के मालिक जतिन मिड्ढा निवासी गुलाब नगर राजपुरा और उसके नौकर पारस निवासी राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया।

Ludhiana News: जन्मदिन के दिन ही मौत, तेज रफ्तार कार नहर में गिरने से हुआ हादसा

दो दिन की पुलिस रिमांड में आरोपी

अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार छह जनवरी को रात 8:30 बजे वह सिंह सभा राजपुरा के नजदीक दुकान पर कपड़े खरीदने पहुंची थी। कपड़े खरीदने के बाद ट्राई रूम में गई। यहां पर उसने देखा कि आरोपित जतिन मोबाइल फोन से उसकी वीडियो बना रहा था। वह बाहर निकली तो देखा कि नौकर पारस भी मालिक के साथ मिला हुआ था।

वीडियो बनाने संबंधी उसने दुकान के बाहर कार में बैठे पति को बताया। इसके बाद पति से दुकान के मालिक ने वीडियो डिलीट करने के बदले 20 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपित दुकानदार ने महिला को फोन करके कहा कि उसकी वीडियो वायरल कर दी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पता लगाएगी कि इससे पहले उन्होंने किसी और को तो ब्लैकमेल नहीं किया है।

Punjab Politics: विपक्ष सरारी के त्यागपत्र से असंतुष्ट, केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग

Bamiyal News: जिस पुल से जिले में घुसे थे आतंकी, वहां आज भी कायम है अंधेरा!