एफसीआइ श्रमिक यूनियन का धरना आज
फसीआइ श्रमिक यूनियन की एक बैठक शाखा प्रधान कैलाश यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रधान भूषण कुमार यादव विशेष तौर पर पहुंचे।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : एफसीआइ श्रमिक यूनियन की एक बैठक शाखा प्रधान कैलाश यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रधान भूषण कुमार यादव विशेष तौर पर पहुंचे। इस बैठक के दौरान 12 नवंबर को भारतीय खाद्य निगम जिला कार्यालय कपूरथला के समक्ष रखे गये धरना प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक संबंधी जानकारी देते हुए जिला प्रधान भूषण यादव तथा कैलाश यादव ने बताया कि नो वर्क नो पे सिस्टम को खत्म करने तथा श्रमिकों की छंटनी के विरोध में बाद दोपहर 1 बजे धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनियन की प्रमुख मांगों में नो वर्क नो पे सिस्टम को खत्म करना, छंटनी किये श्रमिकों को वापिस काम पर रखने के अलावा नो वर्क नो पे तथा डी.पी.एस. लेबर को तुरंत सिंगल लेबर सिस्टम में अपग्रेड करना, नो वर्क नो पे लेबर का जबरन काटा गया डैमरेज वापस करवाना शामिल है। उन्होंने बताया कि यदि जिला स्तर पर धरने के बावजूद खाद्य निगम द्वारा मांगे स्वीकार नहीं की गई तो 20 नवंबर को क्षेत्रिय कार्यालय चंडीगढ़ के समक्ष धरना दिया जाएगा। यदि फिर भी उनकी आवाज न सुनी गई तो 27 नवंबर को एफ.सी.आई. हैड क्वार्टर नई दिल्ली के समक्ष जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उपरोक्त मांगे स्वीकार नहीं की जाएंगी उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस बैठक में शम्भू पासवान, अजय पासवान, सहयोगी यूनियन नेता राजनारायण यादव, शमशेर भारती व अजय कुमार आदि उपस्थित थे।