नेहरू युवा केंद्र ने करवाया कार्यक्रम
नेहरू युवा केंद्र ने सरकारी आइटीआइ कॉलेज में ब्लॉक लेवल नेबरहुड यूथ पार्लियमेंट का आयोजन किया।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : नेहरू युवा केंद्र ने सरकारी आइटीआइ कॉलेज में ब्लॉक लेवल नेबरहुड यूथ पार्लियमेंट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन यूथ डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने किया। इस मौके पर मुख्य मेहमान के रूप में स्वाति शामिल हुई। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत सरकारी आइटीआइ कॉलेज के प्रिंसिपल अमरजीत सिंह की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में नौजवानों को सही दिशा व मार्ग पर चलने की जरुरत है। इस पर अमल करते हुए वह अपना सुनहरा भविष्य बना सकें। वहीं कार्यक्रम के दौरान किशोर परमार, अशोक कुमार व दविंदर कुमार ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में ब्लाक को-आर्डिनेटर जगजीवन कुमार ने आए हुए सभी गणमान्यों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अशोक कुमार, जगरुप सिंह, अमित कुमार, नीतिन, धरमिंदर कुमार, हरभजन सिंह, हंस राज, तजिंदर कलसी, मलकीयत सिंह भी उपस्थित थे।