की टक्कर से पुलिस कर्मचारी की मौत
फगवाड़ा-जालंधर रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 01:18 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 01:18 AM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : फगवाड़ा-जालंधर रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान हरजिंदर कुमार निवासी जिला एसबीएस नगर के रुप में हुई है।
थाना सदर के एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि जगदीश कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी तलवंडी फत्तू थाना मंकदपुर जिला एसबीएस नगर ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि उसके ताया का लड़का हरजिंदर सिंह जो की पंजाब पुलिस में कार्यरत था, अपने किसी काम के लिए जालंधर जा रहा था। इस दौरान गांव चहेड़ू के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें