कपूरथला में दुकान की छत तोड़कर चोरी का प्रयास, दुकानदार की सतर्कता से पकड़े गए
फगवाड़ा में रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को दुकानदार की सतर्कता ...और पढ़ें

दुकान की छत तोड़कर चोरी का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार।
HighLights
फगवाड़ा में दुकान की छत काटकर चोरी का प्रयास।
दुकानदार की सतर्कता से दो आरोपी मौके पर पकड़े गए।
पुलिस ने चोरी के औजार बरामद कर मामला दर्ज किया।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा। चोरी की वारदात को अंजाम देने के प्रयास में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक दुकान की छत पर चढ़कर लोहे की चादर काटने और दुकान में दाखिल होने का प्रयास किया।
इस दौरान दुकानदार की सतर्कता के चलते दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिटी में दर्ज मामले के मुताबिक, शिकायतकर्ता देसराज पुत्र लक्ष्मण दास निवासी गांव मेहली, थाना बहिराम, जिला शहीद भगत सिंह नगर, वर्तमान में रेलवे स्टेशन फगवाड़ा के पास रहता है। उसने पुलिस को बताया कि एक नवंबर की रात करीब 1:45 बजे उसे किसी व्यक्ति के दौड़ने की आवाज सुनाई दी। इसके कुछ समय बाद दीवार तोड़ने जैसी आवाज आने लगी।
आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि दो युवक दुकान की छत पर चढ़े हुए थे। दोनों युवक प्रभाकर पेंट स्टोर की दुकान की छत की लोहे की चादर काटकर अंदर दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। दुकानदार ने युवकों को आवाज देकर पूछा कि वे वहां क्या कर रहे हैं, लेकिन आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया और छत से नीचे जमीन पर छलांग लगा दी।
इस दौरान एक युवक के पैर में चोट लग गई, जबकि दूसरे युवक को भी मामूली चोट आई। दुकानदार ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुजे पुत्र मदन प्रसाद निवासी बिहार, वर्तमान में रेलवे स्टेशन फगवाड़ा तथा रोहित पुत्र बंधु यादव निवासी बिहार, वर्तमान में रेलवे स्टेशन फगवाड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सब्बल, कटर, रस्सी सहित अन्य सामान बरामद किया है। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर थाना सिटी फगवाड़ा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की अगली कार्रवाई की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।