विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के फगवाड़ा में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

Published: Sat, 07 Nov 2026 06:00 PM (IST)

फगवाड़ा के बुलाराए चौक पर एक ट्रक की टक्कर से नवजोत कौर की मौत हो गई, जबकि उनके पति अजय ...और पढ़ें

हादसे में महिला की मौत। सांकेतिक फोटो

हादसे में महिला की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. फगवाड़ा में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत।

  2. हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हुआ।

  3. अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।

संवाद सूत्र, फगवाड़ा। बुलाराए चौक पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। मृतका की पहचान नवजोत कौर पत्नी अजय कुमार निवासी आनंदपुरा, थाना टिब्बा, लुधियाना के रूप में हुई है। थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने घायल अजय कुमार पुत्र जोगराज निवासी आनंदपुरा, थाना टिब्बा, जिला लुधियाना के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में अजय कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी नवजोत के साथ दवा लेने के लिए घर से निकले थे। दवा लेकर लौटते समय जब वे बुलाराए चौक से मुड़ रहे थे, तभी पीछे से आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में अजय कुमार और उनकी पत्नी नवजोत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने नवजोत को मृत घोषित कर दिया। हादसे में अजय कुमार भी घायल हुए हैं।

थाना सदर पुलिस ने उनके बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और ट्रक चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।