Move to Jagran APP

कांग्रेस सरकार से जनता परेशान, चुनाव में देंगे जवाब : पासी

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : प्रदेश की कांग्रेस सरकार से हर वर्ग परेशान है। सरकार ने अपने चुनावी

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 09:23 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 09:23 PM (IST)
कांग्रेस सरकार से जनता परेशान, चुनाव में देंगे जवाब : पासी
कांग्रेस सरकार से जनता परेशान, चुनाव में देंगे जवाब : पासी

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : प्रदेश की कांग्रेस सरकार से हर वर्ग परेशान है। सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पंजाब की जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है, बल्कि लोगों पर टेक्सों के रूप में अतिरिक्त बोझ डाला है। यह बात जिला भाजपा के प्रधान पुरुषोत्तम पासी ने कहीं। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को प्रदेश में होने जा रहे जिला परिषद-पंचायत समिति चुनावों में अकाली भाजपा गठबंधन जीत दर्ज करेगा। पुरुषोत्तम पासी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के शासन में जहां कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, वहीं पंजाब का विकास भी पूरी तरह से रूक गया है। पूर्व की अकाली भाजपा गठबंधन सरकार के शासन में प्रदेश के हर शहर में करोड़ों रूपए खर्च कर विकास के काम करवाए गए है। पासी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही पूर्व की गठबंधन सरकार की ओर से शुरू करवाए गए विकास कार्यो की ग्रांट भी वापस मंगवा ली, जिससे विकास के कई प्रोजेक्ट अधर में लटक गए है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। इन जिला परिषद-पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। पुरुषोत्तम पासी ने कहा कि जिला कपूरथला में अकाली भाजपा गठबंधन मिलकर जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव लड़ रहा है, इसे लेकर गठबंधन को लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है। वहीं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं की डयूटियां भी चुनावों को लेकर लगा दी गई है। ऐसे में जहां गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में जोर शोर से प्रचार चल रहा है, वहीं बैठकों का दौर भी लगातार जारी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.