रामनवमी को समर्पित शोभायात्रा आज
श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में वार्षिक शोभायात्रा का आयोजन 23 मार्च शुक्रवार को होगा।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में वार्षिक शोभायात्रा का आयोजन 23 मार्च शुक्रवार को होगा। जानकारी देते हुए शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय प्रमुख अजय मेहता ने बताया कि सर्व धर्म धार्मिक समिति के सहयोग से शोभायात्रा बाद दोपहर 3.00 बजे मंदिर मोनी बाबा पुरानी दाना मंडी से निकाली जाएगी। शोभायात्रा के शुभारंभ से पूर्व ज्योति पूजन की रस्म राजेश अग्रवाल, ध्वजारोहण पार्षद अनुराग मानखंड तथा यात्रा का शुभारंभ कुलदीप सरदाना एमडी स्टार्च मिल करवाएंगे। शोभायात्रा में श्रीराम परिवार की सुंदर झांकीयां आकर्षण का केन्द्र होंगी। शोभायात्रा में सभी प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। शोभायात्रा की समाप्ति के अवसर पर सुंदर झाकियों को सम्मान चिन्ह भेंट करके सम्मानित भी किया जाएगा।