विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फगवाड़ा में टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Published: Mon, 13 Jul 2026 11:38 PM (IST)

फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर रावलपिंडी गांव के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दलजीत सिंह की मौत हो गई।

टिप्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत। फाइल फोटो

टिप्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।

  2. टिप्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत।

  3. अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी।

संवाद सूत्र, फगवाड़ा। फगवाड़ा-होशियापुर रोड पर गांव रावलपिंडी के समीप टिप्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। थाना रावलपिंडी पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव पधिआना जिला जालंधर ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई दलजीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से नूरमहल की तरफ जा रहे थे।

होशियारपुर रोड पर रावलपिंडी के निकट एक तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल से गिरने के बाद उसका भाई दलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। एएसआइ गुरदीप सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।