Move to Jagran APP

जसवंत रामगढि़या अका¶ संगठन फगवाड़ा के प्रधान बने

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : रामगढि़या अकाल संगठन की बैठक स्थानीय गुरुद्वारा रामगढि़या फगवाड़ा म

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 06:09 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 06:09 PM (IST)
जसवंत रामगढि़या अका¶ संगठन फगवाड़ा के प्रधान बने

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : रामगढि़या अकाल संगठन की बैठक स्थानीय गुरुद्वारा रामगढि़या फगवाड़ा में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश प्रेस सचिव गुरमुख सिंह भंमरा ने की। बैठक के दौरान संगठन की कार्यकारिणी का चयन करते हुए सर्वसम्मति से जसवंत सिंह सैंबी को फगवाड़ा हलके का प्रधान, ओकार सिंह जगदेव को सीनियर उप प्रधान, जसवीर सिंह चाना को उप प्रधान, गुरविन्दर सिंह भंमरा व रणजीत सिंह सैंबी को महासचिव, तजिन्द्र सिंह हंजरा को सह सचिव, जसवीर सिंह मणकू को प्रचार सचिव, ओंकार सिंह चाना को मुख्य वक्ता, जसवीर सिंह लायल को प्रेस सचिव, मनजीत सिंह सैंबी को स¶ाहकार और सतप्रकाश सिंह सग्गू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक के बारे मे जानकारी देते हुए गुरमुख सिंह भंमरा ने बताया कि जल्द ही जिला कपूरथला के चारों हलकों की 21 सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब के हर शहर में भाईचारे को संस्था से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामगढि़या बिरादरी के जरूरतमंद परिवारों की हर प्रकार की मदद की जाएगी। होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने तथा जरूरतमंद लड़कियों के आनंद कारज करवाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.