मस्त नगर की प्रधान बनीं परमिंदर कौर
महिला कांग्रेस ब्लॉक फगवाड़ा देहाती की प्रधान रजनी बाला ने परमिंदर कौर पत्नी अवतार सिंह को मस्त नगर की प्रधान मनोनित किया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : महिला कांग्रेस ब्लॉक फगवाड़ा देहाती की प्रधान रजनी बाला ने परमिंदर कौर पत्नी अवतार सिंह को मस्त नगर की प्रधान मनोनित किया। उन्होंने कहा कि परमिंदर कौर कांग्रेस पार्टी की मेहनती और वफादार महिला वर्कर हैं। पार्टी हर वफादार वर्कर को अहम जिम्मेदारी देकर हौसला अफाई करती हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिला वर्करों को पूरा मान सम्मान देकर मिसाल कायम की है। नवनियुक्त प्रधान परमिंदर कौर ने अपनी नियुक्ति के लिए देहाती प्रधान रजनी बाला सहित समूह सीनियर लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिया कि मस्त नगर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा और लोकसभा चुनावों में हर बूथ पर पार्टी उम्मीदवार की जीत को सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर जसविंदर कौर, सरवजोत बंगा, इंद्रजीत कौर, रीता बंगा, सरवण राम, अनू सरवजोत, सीमा रानी, हरजिंदर कौर और अन्य उपस्थित थे।