Move to Jagran APP

कांग्रेस ही दे सकती है महिलाओं को सम्मान : ममता दत्ता

फगवाड़ा विधानसभा हलके में आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल के पक्ष में प्रचार किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 02:40 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:06 AM (IST)
कांग्रेस ही दे सकती है महिलाओं को सम्मान : ममता दत्ता
कांग्रेस ही दे सकती है महिलाओं को सम्मान : ममता दत्ता

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा विधानसभा हलके में आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल के समर्थन में पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से फगवाड़ा प्रधान सुमन शर्मा की अगुआई में केजी रिजोर्ट में रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य वक्ता के रूप में महिला कांग्रेस पंजाब की अध्यक्षा ममता दत्ता शामिल हुईं जबकि विशेष अतिथियों के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल एवं उनकी पत्नी सरबजीत कौर धालीवाल मौजूद थीं। ममता दत्ता ने हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने पंचायती चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण की तरफ उल्लेखनीय कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा सीट से कांग्रेस की जीत पक्की है लेकिन इस जीत को एतिहासिक बनाने में महिलाओं की भूमिका प्रमुख रहेगी। बलविंदर सिंह धालीवाल ने विश्वास दिलाया कि वह विधायक चुने जाने पर महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से जो भी संभव होगा करेगे। साथ ही फगवाड़ा के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगे। इस अवसर पर मीनाक्षी वर्मा, शविन्द्र निश्चल, महिला कांग्रेस जिला कपूरथला की प्रधान सरजीवन लता शर्मा, पूर्व पार्षद सीता देवी, जिला परिषद मेंबर निशा रानी खेड़ा, मीना रानी भबियाणा के अलावा विनोद वरमानी, रामकुमार चड्ढा, सुनील पराशर, अगम पराशर, अविनाश गुप्ता बाशी, पप्पी शर्मा, अश्वनी शर्मा, यूथ प्रधान सौरव खुल्लर, पार्षद परविन्द्र कौर, रामपा¶ उप्पल, पदमदेव सुधीर निक्का, जतिन्दर वरमानी, मनीष प्रभाकर, पार्षद ओम प्रकाश बिंट्टू, गुरदीप सिंह दीपा, पूर्व पार्षद सुशील मैनी, प्रमोद जोशी, अगम पराशर, डॉ. रमन शर्मा, पवित्र सिंह, कमल धा¶ीवाल, विमल वरमानी, आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.