सरकार पर फूटा एनएचएम कर्मियों का गुस्सा
फगवाड़ा सिविल अस्पताल में शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारियों ने सेवाएं रेगुलर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : सिविल अस्पताल में शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारियों ने सेवाएं रेगुलर किए जाने की माग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनकी सेवाओं को रेगुलर करने की माग की।
इस मौके पर डॉ. प्रभजोत ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सेहत विभाग में नए कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है लेकिन कोरोना आपदा में फ्रंट लाइन पर काम कर रहे एनएचएम कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर करने की माग को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेहत मंत्री ने अप्रैल हुई बैठक के दौरान कहा था कि वह एनएचएम कर्मचारी की सेवाओं को रेगुलर करेंगे लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी उनकी सेवाओं को रेगुलर नहीं किया गया। इसके चलते एनएचएम कर्मियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि कोरोना आपदा में एनएचएम कर्मचारी 24 घटे डयूटी दे रहे हैं। ऐसे में उनकी सेवाओं को रेगुलर नहीं किया जाना नाइंसाफी है। डॉ. प्रभजोत ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों 14 साल से सरकार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों के अनुभवों को देखते हुए सरकार सेवाओं को जल्द से जल्द रेगुलर करे। डॉ. प्रभजोत ने प्रदेश सरकार से एनएचएम कर्मचारियों को सुविधाएं देने की की भी माग की।