यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विधायक धालीवाल ने 64 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों किया उद्घाटन
चीफमिनिस्टर चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार पंजाब के सभी गांवों को शहर जैसी सुविधा देने का प्रयास करवाया जा रहा है।

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार पंजाब के सभी गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित कर रही है। पंजाब सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर गांवों की नुहार बदल रही है और पंजाब के लोगों को हर अत्याधुनिक सुविधा मुहैया करवा रही है। यह बात विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने रविवार को करीब 64 लाख की लागत से बनने वाली चार गांवों की संपर्क सड़कों के काम के उद्घाटन करने के दौरान कही। विधायक ने कहा कि रविवार को 52 लाख रुपये की लागत से गांव डूमेली से होशियारपुर रोड को जाने वाली सड़क, 7.80 लाख रूपये की लागत से गांव जगपालपुर- दुग्गां रोड से जानी वाली दो सड़के एक श्मशान घाट को जाने वाली सड़क व दूसरी गुरुद्वारा रविदास महाराज को जाने वाली सड़क और चार लाख रुपये से बनने वाली गांव रानीपुर-गुरुद्वारा रामसर वाली सड़क के काम का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि सबंधित ठेकेदार को जल्द इस काम को मुकम्मल करने के लिए कहा है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव वासियों को लाभ मिलेगा। विधायक धालीवाल ने कहा कि पूर्व की अकाली-भाजपा सरकार ने इन गांवों में सड़क के निर्माण पर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते गांव वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री चन्नी की सरकार गांवों की नुहार बदलने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसी के तहत विधानसभा हलके में पड़ते सभी 90 गांवों का बिना किसी भेदभाव के विकास करवाया जा रहा है। करीब 45 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास के काम चले रहे है, जिन्हें निर्धारित समय के अंदर-अंदर पूरा करने के निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा वासियों की जनहित से जुड़ी कोई भी समस्या रहने नहीं दी जाएगी।
इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, जसवंत सिंह नीटा जगपालपुर, विक्की वालिया, जगजीवन लाल, रजत भनोट, रिकू वालिया, एसडीओ सुखदेव, जगजीत सिंह, सरताज सिंह, बलवंत सिंह, सोढी रानीपुर भी उपस्थित थे।
