विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे मना रह‍े नार्थ ईस्‍ट के बीटेक छात्र को मार डाला, जानें क्‍या था मामला

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 08 Dec 2017 09:21 PM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2017 03:23 PM (IST)

फगवाड़ा में वली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पड़ो‍सियों ने पीट-पीटकर मार डाला। छात्र अपने दोस्‍त का जन्‍म दिन मना रहा था।

बर्थडे मना रह‍े नार्थ ईस्‍ट के बीटेक छात्र को मार डाला, जानें क्‍या था मामला
बर्थडे मना रह‍े नार्थ ईस्‍ट के बीटेक छात्र को मार डाला, जानें क्‍या था मामला

जेएनएन, फगवाड़ा (कपूरथला)। यहां दोस्‍त का जन्‍मदिन मना रहे बीटेक के छात्र की पडोसियों न हत्‍या की दी। छात्र लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। घटना सतनामपुरा इलाके में हुई। वह देर रात दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी कर रहा था। शोर शराबा करने से रोकने पर हुए विवाद में पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके मुंह व शरीर पर बेस बैट व ईंटों से वार किया। उसका एक साथी घायल हो गया।

एसएचओ सुखपाल सिंह ने बताया कि मेघालय के टीडी रोड टूरा का आशीष प्रसाद फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र था। आशीष के दोस्त रिशव का वीरवार को जन्मदिन था। रिशव के दोस्त एलपीयू के ही चार स्टूडेंट विवेक कुमार पांडे, आकाश श्रीवास्तव, रजत चौबे व अमन कुमार पार्टी के लिए आशीष के पीजी पहुंचे।

यह भी पढ़ें: 'खिलाड़ी 2' देख छात्र ने दोस्तों संग मिल बच्‍ची को किया अगवा, पुलिस देखी तो मार डाला

केक काटने के बाद सभी दोस्त कथित तौर पर शराब भी पीकर हंगामा कर रहे थे। इसी बीच पड़ोसियों ने वहां पहुंच रोका तो झगड़ा हो गया। छात्र रजत का आरोप है कि शोर-शराबा करने का आरोप लगा पड़ोसियों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। आशीष ने समझाना चाहा तो उस पर पत्थरों व बेसबैट पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना के बारे में जानकारी देता मारे गए छात्र अाशीष का दोस्‍त अमन।

पुलिस ने हत्या के आरोप में राहुल कुमार उसके दो बेटों अभिषेक व अंकित तथा उसके भाई अशोक कुमार व दो बेटों रोहित व रिशव वासी गली नंबर 6 शहीद ऊधम सिंह नगर, फगवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राहुल व अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के बेटे नाबालिग हैं। इनकी आयु 14 से 16 साल के बीच है। आरोपी राहुल कुमार ने बताया कि सभी छात्रा नशा कर रखा  शोर-शराबा कर रहे थे। काफी समझाया, लेकिन वे नहीं माने। गुस्से में बाद में पता ही नहीं चला कि कब यह घटना हो गई। हत्या जैसी कोई मंशा नहीं थी।