महोत्सव में 30 से ज्यादा महिलाओं ने लगाए स्टाल
स्थानीय जगतजीत क्लब में अग्रवाल सभा के महिला विग की तरफ से दिवाली के उपलक्ष्य में एक दिवसीय महोत्सव का मंगलवार को आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी,कपूरथला। स्थानीय जगतजीत क्लब में अग्रवाल सभा के महिला विग की तरफ से दिवाली के उपलक्ष्य में एक दिवसीय महोत्सव का मंगलवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग वर्ग से जुड़ी महिलाओं ने उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। लोगों ने महोत्सव जमकर खरीदारी की। सारा दिन हर स्टाल पर लोगों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति जलाकर की गई। अरुना जैन बतौर मुख्य मेहमान, गीतिका जैन और मीना गोयल बतौर विशेष मेहमान महोत्सव में शामिल हुए। महिला विग कपूरथला के सभी पदाधिकारियों की ने मेहमानों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। महोत्सव में 30 से अधिक महिलाएं ने स्टाल लगाए थे। इसमें ज्वेलरी, सूट व कपड़े, किचन का सामान, बेकरी आइटमें, गिफ्ट आइटमें, हैंडीक्राफ्ट, बैडशीट और अन्य कई आकर्षक उत्पाद बिक्री के लिए लगाए थे। आए हुए मेहमानों ने हर स्टाल का दौरा किया और उत्पादों के बारे स्टाल के इंचार्ज से जानकारी ली। महिला विग कपूरथला के चेयरपर्सन डॉ. अर्चना गर्ग ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य महिला शक्ति को सलाम करना है और इसमें यह कोशिश की गई है कि हर क्षेत्र में बढ़ी काम कर रही महिलाएं को अपने उत्पाद बेचने के लिए एक प्लेटफार्म मुहैया करवाया जाए। इसमें शहर के निवासियों का बहुत सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह मेला रात के दस बजे तक चलेगा। इस मौके पर अग्रवाल सभा की महिला विग की प्रदेश कार्यकारिणी की चेयरपर्सन मोनिका गोयल, कपूरथला की प्रधान सोनिका गुप्ता, वन्दना अग्रवाल, मधु गुप्ता, स्तुति, शैली, नीतिका, अवनि, दिव्या, पूजा, विन्नी, रितु, नगर कौंसल कपूरथला के पूर्व कार्यकारी अधिकारी कुलभूषण गोयल व अन्य उपस्थित थे।