विवाहिता ने निगला जहर, गंभीर
गाव पाछट की महिला ने शनिवार को संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : गाव पाछट की महिला ने शनिवार को संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया। हालात गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में उपचाराधीन गांव पांछट की रहने वाली सुखबीर कौर की हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना सिटी की पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
अस्पताल में दाखिल सुखबीर कौर ने आरोप लगाया कि उसके पति व सुसराल परिवार वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है। आरोप लगाया कि उसने आइलेट्स की है जिसके आधार पर उसका पति विदेश जाना चाहता है। सुखबीर कौर ने आरोप लगाया कि उसका सुसराल परिवार उसे मानसिक तौर पर परेशान करता था जिसके चलते उसे लगने लगा कि उसका भविष्य बर्बाद हो गया और वह डिप्रेशन में चली गई। इसी वजह से उसने जहरीली दवा निगल ली।
सुखबीर कौर के पति रमनदीप ने आरोप लगाया कि शादी के समय सुखबीर कौर ने उन्हें यह नहीं बताया कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है। जब उसने इस बारे में सुखबीर की मा गुरजीत कौर से पूछा तो उसने कोई जबाब नहीं दिया। रमनदीप ने बताया कि सुखबीर एक महीने के लिए मायके गई है। उसकी सास उससे तलाक लेने के लिए 50 लाख की माग कर रही है। मामले की सच्चाई को लेकर पुलिस जाच कर रही है और जाच के बाद ही सारी हकीकत सामने आएगी।