नगर कीर्तन के लिए श्री मणि महेश सेवा मंडल ने लगाया लंगर
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित ननकाना साहिब पाकिस्तान से आ रहे अंतराष्ट्रीय नगर कीर्तन के कपूरथला आगमन पर श्री मणि महेश सेवा मंडल की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित ननकाना साहिब पाकिस्तान से आ रहे अंतराष्ट्रीय नगर कीर्तन के कपूरथला आगमन पर श्री मणि महेश सेवा मंडल की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री मणि महेश मंदिर के सदस्यों की ओर से सारी रात नगर कीर्तन में शामिल होने वाली की संगत की सेवा की गई। वहीं करीब रात 10 बजे से ढाई बजे तक कड़ी चावल का लंगर भी संगत के बीच में वितरित किया गया। वहीं इस दौरान चाय बिस्कुट की सेवा भी अटूट की गई। इस मौके पर मणि महेश सेवा मंडल के प्रधान अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में सारी रात संग की सेवा की गई।
इस अवसर पर नीतू खुल्लर, विजय पंडित, विकास गुप्ता, भारत भूषण शर्मा, देस राज, प्रवीण मकोल, प्रदीप मिन्हास, नरेश भंडारी, नारायण अरोड़ा, अमन, नीतिश, राकेश, स्वराज आनंद, काका कोहली, मुन्ना शर्मा, नरेश सेठी, रोहण, लक्षित, करण राजपूत के अलावा नन्हें मुन्हें सेवादार पूरे उत्साह से सारी रात नगर कीर्तन का इंतजार श्रद्धापूर्वक करते रहे। वहीं सुबह 8 बजे सुंदर स्वर्ण पालकी में सुशोभित गुरु रूप पावन ग्रंथ साहिब के दर्शन किए।