Move to Jagran APP

100 से अधिक नवजन्मी बच्चियों की लोहड़ी डाली

फगवाड़ा स्थित रेस्ट हाउस में बने आडिटोरियम में नवजात बच्चियों की लोहड़ी मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 02:25 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 02:25 AM (IST)
100 से अधिक नवजन्मी बच्चियों की लोहड़ी डाली
100 से अधिक नवजन्मी बच्चियों की लोहड़ी डाली

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के निर्देशों पर शनिवार को सीडीपीओ दफ्तर द्वारा रेस्ट हाउस के पीछे स्थित आडिटोरियम में लोहड़ी के उपलक्ष्य में तहसील स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। सीडीपीओ सुशील लत्ता के नेतृत्व में आयोजित समारोह में 100 से अधिक लड़कियों की लोहड़ी डाली गई। समारोह आयोजित करने का मकसद नारी शक्ति का सम्मान करने के साथ यह संदश देना कि लड़कियों को कोख में मत मारो, उन्हे पैदा होने दो व आगे बढ़ने दो, था। समारोह में कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए जबकि एडीसी कम नगर निगम कमिश्नर गुरमीत सिंह मुल्तानी, एसडीएम गुरविंदर सिंह जौहल विशेष तौर पर शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि लड़किया अब किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। उन्हे आगे बढ़ने के अवसर दिए जाने चाहिए। भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए सरकार पूरी सख्ती बरते और समाज भी इसे रोकने के लिए मिलकर काम करें। समारोह के दौरान सीडीपीओ सुशील लत्ता ने मेहमानों का आभार प्रकट किया और फगवाड़ा के अलग-अलग वार्डो से आई महिलाओं को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश देते हुए मां के दूध की महत्व के बारे में भी जानकारी दी। समारोह में एसडी पुत्री पाठशाला स्कूल व अन्य स्कूल की छात्राओं ने गिद्दा पेश कर तालियां बटोरी। नवजन्मी बच्चियों की लोहड़ी मनाते हुए बच्चियों के पारिवारिक सदस्यों को विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की ओर से उपहार भेंट किए गए। धालीवाल ने सीडीपीओ विभाग के इस प्रयास की प्रशसा करते हुए कहा कि आज बच्चिया किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। हमें लड़कियों की परवरिश व शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर समाजसेवी विनोद वरमानी, कांग्रेसी नेता गुरदायल सिंह, पूर्व पार्षद प्रमोद जोशी, कांग्रेसी नेता जगजीत बिट्टू, कांग्रेसी नेता मदनमोहन बजाज, कुलदीप सिंह चंडीगढ़, पार्षद रामपाल उप्पल, पार्षद मुनीष प्रभाकर, पार्षद जतिंदर वरमानी, पार्षद पदमदेव सुधीर व भारी संख्या में शहर वासी उपस्थित थे।

loksabha election banner

लड़कियां लड़कों से कम नहीं, सिर्फ सोच बदलने की जरुरत : धालीवाल

रेस्ट हाउस में स्थित आडिटोरियम में लोहड़ी के उपलक्ष्य में तहसील स्तरीय आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने कहा कि आज के समय में लड़किया किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों को बराबर की टक्कर दे रही है। उन्होंने कहा कि आज का युग सबके लिए बराबर का है। इसलिए हमें लड़की और लड़के में अंतर नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में भी उनका बनता हक उन्हें मिलना चाहिए। धालीवाल कहा कि इसके लिए लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी, क्योंकि लड़की है तो ही भविष्य है। हमें लड़कियों को शिक्षित भी करना होगा। अगर लड़कियां उच्च स्तरीय शिक्षा हासिल करेंगी तो देश के नवनिर्माण में अपना अहम योगदान देंगी। साथ ही उनका भविष्य भी उज्जवल होगा। धालीवाल ने कहा कि इस लिए वह सभी लोगों से अपील करते है कि बेटों की तरह ही बेटियों को भी अधिक से अधिक शिक्षित बनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.