प्रकटोत्सव को समर्पित लंगर लगाया
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को समर्पित सतगुरु वाल्मीकि प्रकट उत्सव कमेटी मोहल्ला अरोड़ा रास्ता की ओर से शनिवार को लंगर लगाया गया।
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को समर्पित सतगुरु वाल्मीकि प्रकट उत्सव कमेटी मोहल्ला अरोड़ा रास्ता की ओर से शनिवार को लंगर लगाया गया। लंगर का उद्घाटन विधायक नवतेज सिंह चीमा के पीए रविदर रवि की ओर से किया गया। उन्होंने लोगों को भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सतगुरु वाल्मीकि प्रकट उत्सव कमेटी के अध्यक्ष योगेश लाहौरा, सीनियर कांग्रेसी नेता पूजा रानी, विपन नाहर, संजीव नाहर, जितेंद्र लाहौरा, रजिदर सुल्तानवी, जोगिदर नाहर, कमल नाहर, मोहन नाहर, विनय सहोता, अशोक सहोता, नवीन नाहर, सावन नाहर, मुन्ना नाहर, संजीव नाहर, जसपाल चौहान, विपुल चौहान, करण चौहान, नरेश चौहान, कुलदीप चौहान, विजय असला, अजय असला, नरेश नाहर, रमेश नाहर, विक्की सहोता, रिक्की सहोता, पुलकित नाहर ,विनय नाहर, आशा नाहर व अन्य मौजूद थे।